भोपाल ६ जनवरी(आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतेन्दु जी ने हिंदी साहित्य को मातृभूमि की स्वतंत्रता का सशक्त माध्यम बनाने का संकल्प साकार कर जनचेतना जागृत की। उनके अतुलनीय योगदान का राष्ट्र अनंतकाल तक कृतज्ञ रहेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

