भोपाल ६ जनवरी (आरएनएस)।ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी(रूक्कक्कत्रष्टरु) के दो ताप विद्युत गृहों ने नए वर्ष की शुरुआत में ही नए रिकार्ड बनाए हैं। संजय गांधी ताप विद्युत गृह की २१० मेगावॉट क्षमता की यूनिट नंबर ४ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस वित्तीय वर्ष में जहां दूसरी बार लगातार १०० दिन तक विद्युत उदत्पादन किया, वहीं अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की २१० मेगावॉट क्षमता की यूनिट ने बिना ट्रिपिंग और ज़ीरो तेल की खपत के एक कैलेंडर वर्ष पूर्ण कर लिए। यह यूनिट १ जनवरी २०२५ से ३१ दिसंबर २०२५ तक निर्बाध रूप से संचालित रही। वर्तमान में इस यूनिट ने लगातार संचालन के ४६२ दिन पूर्ण कर लिए। संजय गांधी ताप विद्युत गृह की यूनिट नंबर ४ रूक्कक्कत्रष्टरु की ११ वीं यूनिट है जिसने १०० दिन लगातार विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया है।
संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर की २१० मेगावॉट क्षमता की यूनिट नंबर ४ ने वित्तीय वर्ष २०२५-२६ में लगातार दूसरी बार १०० दिन सतत् व निर्बाध विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान बनाया। इस यूनिट ने इस दौरान ८८.८३ फीसदी प्लांट अवेलेबिलिटी फेक्टर (पीएएफ), ८१.९८ फीसदी प्लांट यूटिलाइजेशन फेक्टर (पीएलएफ) व ९.२५ प्रतिशत ऑक्जलरी खपत को हासिल कर ऑपरेशनल विश्वसनीयता व दक्षता का प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन इंडेक्स संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर की यूनिट नंबर ४ में ऑपरेटिंग, मेंटेनेंस व सपोर्ट टीमों के समर्प?ित प्रयास, तकनीकी क्षमता व प्रभावी समन्वय को दर्शाते हैं।

