सिरसा 7 जनवरी (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने सिरसा व आसपास के क्षेत्र में करीब 57 ट्रैक्टर ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगवाए,धुंध के मौसम में ओवर स्पीड व लाइन चेंज कर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले 130 वाहन चालकों के चालन किए गए । यातायात थाना प्रभारी ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि सर्दी के मौसम में घने कोहरे की वजह से अक्सर सड़क दुर्घटनाएं हो रही है । इसीलिए वाहन चालक अपने वाहनों को धीमी गति से चलाएं और ट्रैफिक नियमों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें । उन्होने कहा कि धुंध के मौसम वाहन को ओवर स्पीड से न चलाएं और न ही किसी वाहन को ओवरटेक करें क्योंकि धुंध के मौसम में विजिबिलिटी कम होने की वजह से अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती है । उन्होंने वाहन चालकों से आह्वान करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों की पालन करना व पुलिस का सहयोग करना जनता का नैतिक कर्तव्य है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं व हादसों को रोक कर किसी व्यक्ति की कीमती जान को बचाई जा सके । उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगवाना सड़क सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है, खासकर घने कोहरे व सर्दी के मौसम में अक्सर हादसे दो जाते है,जिस कारण लोग अपनी जान गंवा बैठते है,इसलिए ऐसे हादसों को रोकने के लिए हमें ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी होनी अति आवश्यक है । ट्रैफिक नियमों की पालना कर हम खुद व दूसरों को सुरक्षित जीवन दे सकते हैं । ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने कहा कि पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि कोई वाहन चालक बिना रिफ्लेक्टर टेप के वाहन चलाते हुए पाया जाता है,तो उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माने से भी दंडित करें, ताकि कोई भी वाहन चालक भविष्य में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी न करें । यातायात थाना प्रभारी ने कहा कि वाहन चालक अपने वाहनों में पीले रंग की लाइट आवश्यक लगवाएं, यह धूंध को काटने में मददगार साबित होती हैं । कोहरा हो तो चालक अपने वाहन की गति तेज न रखें कोहरे के वक्त आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने की बजाय उचित दूरी पर रहें तथा ट्रैफिक नियमों को फॉलो करें । जंहा तक संभव हो अगर घना कोहरा पड़ रहा है तो सड़कों पर न निकलें । यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि यदि भविष्य में वाहन चालकों ने सड़क किनारे वाहन खड़ा किया तो वाहन को ट्रैफिक पुलिस द्वारा जब्त कर भारी जुर्माने से दंडित किया जाएगा । वाहन चालकों द्वारा लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाशत नही की जाएगी । यातायात थाना प्रभारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन या नशीली वस्तु का प्रयोग न करें,क्योकिं ऐसा करने से आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हो । यातायात थाना सुखदेव सिंह ने वाहन चालकों से कहा कि घने कोहरे में वाहन चलाते समय अचानक लाइन बदलने से सड़क दुर्घटना की संभावना बढ जाती है, इसलिए सभी वाहन चालक यातायात नियमों की पालना करें ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

