रुड़की 7 जनवरी (आरएनएस)। एआरटीओ विभाग की ओर से रायपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां अधिकारियों ने कर्मचारियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने नियमों का पालन नहीं करने वाले पर होने वाली कार्रवाई का प्रावधान भी बताया। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक्साइड फैक्ट्री में एआरटीओ केके पलडिय़ा के नेतृत्व में यातायात नियमों की जागरूकता को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कर्मचारियों और चालकों को बताया कि सड़क पर चलते हुए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। अक्सर नियमों की सही जानकारी नहीं होने और नियमों की अवहेलना करने से ही सड़क हादसे होते हैं। इससे जहां चालक अपने जान गवा बैठते हैं, वहां दूसरों की जान भी जोखिम में डालते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

