रुड़की 7 जनवरी (आरएनएस)। क्षेत्र निवासी एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की तलाश के बाद भी जब युवती का कुछ पता नहीं चल सका तो पीडि़ता की मां ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री किसी काम से भगवानपुर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने हर संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंपकर युवती की बरामदगी की गुहार लगाई है। उप निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवती की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

