प्रदेश विधानमंडल की पहली बैठक की स्मृति में हुआ गौरव बोध कार्यक्रम का आयोजन
प्रयागराज 7 जनवरी (आरएनएस)। चंद्रशेखर आज़ाद पार्क स्थित राजकीय पब्लिक लाइब्रेरी में बुधवार को प्रदेश विधानमंडल की पहली बैठक की स्मृति में गौरव बोध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आठ जनवरी 1887 को प्रदेश विधानमंडल की पहली बैठक हुई थी, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस ऐतिहासिक दिन की स्मृति में 139 वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन किया जा रहा है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि विधानमंडल की परंपरा ने प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े निर्णयों को सशक्त आधार दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए इतिहास से प्रेरणा लेना आवश्यक है और ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत की जानकारी मिलती है।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संसद ने जी राम जी के रूप में बहुत अच्छा एक्ट बनाया है। इसका लोगों को लाभ मिलेगा। आने वाले समय में स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बनेगा। अखिलेश यादव का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। वह अपना इलाज कराएं। जब से वह बिहार चुनाव हारे हैं तब से बीमार है। एसआईआर को लेकर कहा कि जिनका वोट कटा है वह फार्म भरवाकर जोड़वाए। निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करे। अभी वोट कटा नहीं है। जोडऩे की प्रक्रिया चल रहा है। अभी एक महीने का समय है।
प्रयागराज एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत
प्रयागराज। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के प्रयागराज पहुंचने पर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में नेताओं ने बुके और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसका फोटो भी भी डिप्टी सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

