प्रयागराज 7 जनवरी (आरएनएस)। नागरिक समाज इलाहाबाद के आह्वान पर आज धरना स्थल पत्थर गिरजा पर पचासों नागरिकों ने धरना देकर अमेरिकी साम्राज्यवाद द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के अपहरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग की कि उन्हें रिहा किया जाए।
वक्ताओं ने कहा कि असल में यह अमेरिकी कम्पनियों के हित में वेनेजुएला के कच्चे तेल पर कब्जा करके उससे दुनिया में व्यापार करने से प्रेरित है। दुनिया में अमेरिका द्वारा सैनिक गुंडागर्दी की सभी वक्ताओं ने निंदा की। वक्ताओं ने बताया कि कैसे आज अमरीका भारत पर दबाव बनाकर उसे रूस से सस्ता तेल खऱीदना रोक रहा है और उसके दबाव के सामने मोदी सरकार झुक रही है।
नागरिक समाज की ओर से दो ज्ञापन तैयार करके प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति भारत सरकार को यह मांग करते हुए कि भारत सरकार मध्य मार्ग लेने की जगह साफ-साफ अमेरिका की दादागिरी का विरोध करे ओर वेनेजुएला की राष्ट्रपति की रिहाई की मांग करे और दूसरा एक निन्दा प्रस्ताव अमेरिकी राजदूत को भेजा गया।
सभा में भाग लेने वालों में सभा के अध्यक्ष नसीम अंसारी, डा0 आशीष मित्तल, आनन्द मालवीय, गायत्री गांगुली, अविनाश मिश्रा, राजवेन्द्र सिंह, राजकुमार पथिक, मो0 सईद, सीमा आजाद, नीतेश, सुनील मौर्या, मनीष, पद्मा सिंह, सुरेश निषाद, भीमलाल, अविनाश, चंद्र प्रकाश, विकास स्वरूप, घनश्याम मौर्या आदि शामिल रहे। संचालन डा0 कमल उसरी ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

