आजमगढ़ 07 जनवरी(आर एन एस)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026) के अवसर पर जनपद में निरन्तर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 06.01.2026 को यूनिवर्सल एकेडमी, करतालपुर, आज़मगढ़ में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आज़मगढ़ अतुल कुमार यादव एवं निरीक्षक यातायात जनपद आज़मगढ़ संजय कुमार पाल मय हमराह की संयुक्त टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के 4-श्व मॉडल (श्वस्रह्वष्ड्डह्लद्बशठ्ठ, श्वठ्ठद्घशह्म्ष्द्गद्वद्गठ्ठह्ल, श्वठ्ठद्दद्बठ्ठद्गद्गह्म्द्बठ्ठद्द एवं श्वद्वद्गह्म्द्दद्गठ्ठष्4 ष्टड्डह्म्द्ग) के चारों स्तम्भों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग एवं गलत दिशा में वाहन चलाने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया।
साथ ही सभी छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि वे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवारजनों एवं आम जनमानस को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

