आजमगढ़ 07 जनवरी(आर एन एस)अहरौला थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी निवासी चंद्रशेखर उर्फ बुना गिरि (35 वर्ष) पुत्र रामजन्म गिरि की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर किसी काम से नहर के पास गए थे, इसी दौरान संतुलन बिगडऩे से वह नहर में गिर गए और डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई । मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़े थे, उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

