सिरसा 8 जनवरी (आरएनएस)। जरूरतमंदों की मदद करने से आत्म संतुष्टि, खुशी और मानसिक शांति मिलती हैं, तनाव कम होता हैं, सामाजिक जुड़ाव बढ़ता हैं और आध्यात्मिक लाभ भी होते हैं जिससे जीवन में सकारात्मकता आती हैं और कर्म शुद्ध होते हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय कंगनपुर रोड़ पर स्टेशनरी वितरित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से धन, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती हैं, गृह दोषों से मुक्ति मिल जाती हैं और मन को अच्छा महसूस होता हैं तथा सुकून मिलता हैं और सच्ची खुशी मिलती हैं।
श्री साहुवाला ने कहा कि इससे देवताओं और ईश्वर की कृपा प्राप्त होती हैं, भाग्य और सौभाग्य में वृद्धि होती हैं तथा सनातम धर्म में इसे सबसे बड़ा पुण्य माना गया हैं जो बुरे कर्मों को नष्ट करता हैं। उन्होंने कहा कि दान करने से जीवन के सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं और व्यक्ति को दीर्घायु, सुख और यश प्राप्त होता हैं। दान एक नि:स्वार्थ कार्य हैं जो व्यक्ति को संतुष्टि और विकास का अनुभव कराता हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने से आपके भीतर करूणा आती हैं, दया भाव आता हैं, मन संतुष्ट होता हैं जिससे कई गुणा फल मिलता हैं और जीवन के दोष भी मिटते हैं। उन्होंने कहा कि विद्दा दान सबसे श्रेष्ठ माना जाता हैं जो व्यक्ति के जीवन भर उपयोग में रहता हैं तथा कभी नष्ट नहीं होता और इसी के माध्यम से विद्दार्थी पढ़-लिख कर अच्छे नागरिक बनते हैं, आत्म-निर्भर बनते हैं तथा देश की सेवा करते हैं। इससे पूर्व सीमा मोंगा एवं रीया मोंगा ने स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया और बच्चों को स्टेशनरी वितरित करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परी, खुशबू, पूजा, नगीता, रिंकी, विभा, सरिता, वंदना, सुनीता, संध्या, अंतिमा उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

