सिरसा 8 जनवरी (आरएनएस)। बहुजन समाज पार्टी जिला सिरसा की जिलास्तरीय मासिक संगठनात्मक बैठक डा. भीमराव अम्बेडकर भवन, बेगू रोड, सिरसा में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य 15 जनवरी 2026 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती के जन्मदिवस को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में भिवानी के कमल भवन में भव्य एवं ऐतिहासिक ढंग से मनाने की तैयारियों को अंतिम रूप देना था। बैठक में मुख्य रूप से हरियाणा प्रदेश प्रभारी रामसिंह प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष डा. कृष्ण जमालपुर, जिला प्रभारी गुरदीप सिंह कम्बोज, भूषण लाल, धर्मपाल माखोसरानी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी लीलूराम उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामधन चौटाला ने की। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि भिवानी के कमल भवन में 15 जनवरी को आयोजित बहन मायावती के जनकल्याणकारी दिवस कार्यक्रम में सिरसा जिले से हजारों कार्यकर्ताओं के साथ वे स्वयं शिरकत करेंगे। बैठक में जिला महासचिव रामनिवास जोधकां, जिला सिरसा रामभक्त, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कागदाना, जिला कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेन्द्र शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा रानियां से पन्ना लाल बरोड़ (विधानसभा अध्यक्ष), ऐलनाबाद से लाल चन्द माधोसिगाना (विधानसभा अध्यक्ष), कालांवाली से जसवंत सिंह (विधानसभा अध्यक्ष), डबवाली-रत्ताखेड़ा से महेंद्र सिंह (विधानसभा अध्यक्ष), रानियां से बुल्ले शाह (विधानसभा प्रभारी), कालांवाली से सुन्दर लाल (विधानसभा प्रभारी), सिरसा-बेगू से रामकुमार (विधानसभा प्रभारी), ऐलनाबाद से सुभाष (विधानसभा सचिव), ऐलनाबाद से भानीराम (विधानसभा महासचिव), डबवाली से राजपाल चौटाला (बीवीएफ संयोजक), सिरसा से डा. आज़ाद सिंह (बीएएमसीएफ संयोजक) उपस्थित रहे। बैठक में रणजीत सिंह खैरेकां, लाभ सिंह, प्रभू राम, सुरेन्द्र सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भिवानी कमल भवन में होने वाले जनकल्याणकारी दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

