सिरसा 8 जनवरी (आरएनएस)। जिला में सडक़ों की स्थिति सुधारने और आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘म्हारी सडक़Ó एप के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में सडक़ मरम्मत, शिकायत निस्तारण और गुणवत्ता को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि आमजन की सडक़ संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए म्हारी सडक़ एप उपयोगी है। छोटे गड्ढों को समय रहते भरना सुनिश्चित किया जाए और इस संबंध में अधिकतम 10 दिनों के भीतर कार्यवाही पूरी की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरम्मत कार्य के बाद इंजीनियर द्वारा एप पर जो फोटो अपलोड की जाए, वह वास्तविक स्थान की ही होनी चाहिए, इसकी जांच संबंधित अधिकारी स्वयं करें।
उन्होंने कहा कि पेचवर्क भरने के बाद छोटे रोड रोलर का प्रयोग किया जाए, ताकि मरम्मत कार्य मजबूत और टिकाऊ हो। साथ ही वन विभाग को निर्देश दिए गए कि वे सडक़ों के आसपास अधिक से अधिक पौधारोपण करें। इसके लिए वन विभाग संबंधित सडक़ एजेंसियों से समन्वय कर स्थान चिन्हित करे, जिससे जिले में हरियाली बढ़े और सडक़ों का कटाव रोका जा सके।
उन्होंने कहा कि यदि ‘म्हारी सडक़Ó एप पर किसी अन्य विभाग से संबंधित शिकायत आती है, तो उसे तत्काल संबंधित विभाग को स्थानांतरित किया जाए। शिकायत को तभी क्लोज किया जाए जब अधिकारी इंजीनियर की रिपोर्ट के साथ साथ स्वयं भी कार्य से संतुष्टï हो। इसके अलावा छोटे पेचवर्क कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा सडक़ पर बड़े कार्यों के लिए अनुमति और टेंडर प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘म्हारी सडक़Ó एप के माध्यम से कोई भी नागरिक खराब सडक़ों की शिकायत सीधे सरकार तक पहुंचा सकता है। इस एप को पारदर्शिता और जवाबदेही को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यदि किसी क्षेत्र में सडक़ टूटी हुई है या गड्ढे हैं, तो नागरिक एप पर सडक़ की लाइव फोटो अपलोड कर सकते हैं और समस्या का विवरण दर्ज कर सकते हैं।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कमलदीप राणा, कार्यकारी अभियंता संजय सभ्रवाल, मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता तरुण सिहाग, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता गौरव भारद्वाज मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

