सिरसा 8 जनवरी (आरएनएस)। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना है। स्थानीय लघु सचिवालय में जिला परिषद के सीईओ डा. सुभाष चंद्र ने आमजन की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समस्याओं के तत्परता से समाधान के निर्देश दिए। वीरवार को आयोजित समाधान शिविरों में कुल आठ शिकायतें आई।
डा. सुभाष चंद्र ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त हुई शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान करना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर किसी भी कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि हर समस्या के समाधान के लिए अधिकारी समय-सीमा में कार्य करें ताकि प्रार्थी को दोबारा उसी समस्या के लिए शिविर में न आना पड़े। इसके अलावा उनके कार्यालयों में आने वाली समस्याओं का भी समय सीमा में निवारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिला व उपमंडल स्तर पर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार को सुबह दस से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिसमें नागरिक अपनी समस्या को प्रशासन के समक्ष रख सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

