जौनपुर 8 जनवरी (आरएनएस )। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बदलापुर द्वारा गुरुवार को दुगौली खुर्द में जरूरत मंद लोगों को कंबल वितरित किया गया। कल अघोरान्ना परो मंत्र: का अखंड कीर्तन शुभारंभ होकर संपन्न हुआ।कीर्तन की पूर्णाहुति के बाद कुल पचास जरूरत मंद लोगों को कम्बल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कम्बल वितरण कार्यक्रम में श्री कृष्णकांत सिंह प्रधानाध्यापक, सीबी सिंह, रामजीत यादव, कृपाशंकर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। प्रतापगढ़ से आए श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्य अंजनीकुमार सिंह सपरिवार इस पुनीत कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के आयोजक शाखा मंत्री दल सिंगार सिंह फौजी ने सभी लोगों को सम्समान आवभगत और प्रसाद वितरण के साथ लोगों के प्रति आभार जताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

