जौनपुर 8 जनवरी (आरएनएस )। साम्राज्यवादी अमेरिका द्वारा वेनेजुएलापर बर्बरहमला करने और उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एवं उनकी पत्नी का अपहरण कियेजाने के खिलाफ एसयूसीआई की जिला कमेटी की तरफ से गुरुवार को बदलापुर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने सब्जी मण्डी स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूसनिकाल कर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी किया। पार्टी के जिला सचिव कॉमरेड अशोककुमार अमेरिका के बेहद घृणित सैन्यहमले की घोरनिंदा करते हुए कहा कि सम्बोधन में कहा कि यह हमला केवल वेनेजुएला पर ही नहीं, बल्कि पूरे लैटिन अमेरिका पर किया गया है। जिसका उद्देश्य वहां स्थित सभी देशों को बंदूक की नोक पर अधीन करना है। अमेरिका झूठा आरोप लगा कर वेनेजुएला पर हमला किया है।जबकि उसकीमंशा तेल व खनिज पदार्थों को हथिया, अपनी पि_ू सरकार बनाना है। ट्रंप अपने आप को शांति का दूत कहते हैं। लेकिन ये दुनिया में अशांति फैला रहे हैं और दादागिरी कर रहे हैं । कॉमरेड प्रमोदकुमार शुक्ल,राजेंद्र प्रसाद तिवारी, दिलीप कुमार ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर इन्दुकुमार शुक्ल,राजबहादुर विश्कर्मा,दिनेश कान्त मौर्य रामप्यारे, विजय प्रकाश गुप्त,लालता प्रसाद मौर्य, मिथिलेश कुमार मौर्य,राकेश निषाद,संतोष कुमार,उमा शंकर, आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

