सुल्तानपुर 8 जनवरी (आरएनएस )। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के दिशानिर्देश में बढ़ते साइबर क्राइम से शिवगढ़ थानाक्षेत्र में साइबर अपराध से आम जनता को बचाने के लिए प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रभान वर्मा के नेतृत्व में आम जनमानस को साइबर फ्रॉड से कैसे बचा जाए इसके लिए वृहद स्तर पर जन-जागरण अभियान चलाकर जागरूक किया। खासकर महिलाओं से थानाध्यक्ष चंद्रभान वर्मा ने साइबर फ्रॉड से सजग कैसे रहा जाए, इसके लिए उन्हें टिप्स देते हुए बताया की,साइबर फ्रॉड करने वालों का टार्गेट अधिकतर महिलाए होती है,तरह-तरह के प्रलोभन व भय दिखाकर आपके बैंक खाते खाली कर लेते है, आप ऐसी काल आने पर घबराए नही, ऐसी किसी भी काल पर अपनी कोई भी जानकारी साझा न करें, जिससे आपको आर्थिक क्षति उठानी पड़े। थानाध्यक्ष चंद्रभान वर्मा ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहाकि आपलोग अपराध व अपराधी गतिविधियों की जानकारी पुलिस से साझा करे,आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। किसी भी समय आप मित्र पुलिस से संपर्क कर सकते है। थानाध्यक्ष चंद्रभान वर्मा ने बताया की पुलिस अधीक्षक के आदेश व अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी के निर्देशानुसार शिवगढ़ पुलिस अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सफल हो रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

