भाजपा नेता हनुमान सिंह के जन्मदिन पर विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन
लंभुआ/सुल्तानपुर 8 जनवरी (आरएनएस )। खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार से लेकर उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढऩे का मौका दे रही है। इस योजना का उद्देश्य पूरे देश में खेलों में युवाओं को प्रोत्साहित करना है। उक्त बातें भाजपा नेता व केपी सिंह पीजी कॉलेज के प्रबंधक हनुमान प्रसाद सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व जल शक्ति मंत्री व वर्तमान एमएलसी महेंद्र प्रताप सिंह ने कही।
लंभुआ क्षेत्र में स्थित केपी सिंह पीजी कॉलेज मथुरा नगर रामगढ़ के प्राचार्य अवनीश कुमार उर्फ गुड्डू सिंह के नेतृत्व में संस्था प्रबंधक हनुमान प्रसाद सिंह के जन्मदिन के अवसर पर विशाल दंगल प्रतियोगिता के आयोजन में देश-विदेश के पहलवानों ने अपना दम खम दिखाया। दंगल प्रतियोगिता में दिल्ली, जम्मू, राजस्थान, बिहार, हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, जौनपुर, अयोध्या, गोंडा, कानपुर, सुल्तानपुर, मेरठ, प्रतापगढ़, गाज़ीपुर आदि जनपदों से काफी संख्या में पहलवान शामिल होने के लिए आए। इसके अलावा नेपाल से भी रूबी थापा ने भी अपना दमखम दिखाया। कई जनपदों से महिला पहलवान भी प्रतियोगिता में शामिल हुई। मुख्य अतिथि ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। देर शाम तक प्रतियोगिता का आयोजन चलता रहा। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह बढ़ता है और उन्हें भी खेल के माध्यम से आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। प्रतियोगिता में आए हुए अतिथियों का आयोजक प्राचार्य अवनीश कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। मौके पर डॉ. एके सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि डिंपल सिंह, धनंजय सिंह, मनीष सिंह, विपिन सिंह, वेद प्रकाश सिंह,मल्ले सिंह, अखिलेश सिंह, प्रदीप सिंह, अवनीश सिंह राजीपुर, राहुल मिश्रा, प्रशांत चतुर्वेदी, हरिओम अग्रहरि, लल्लन सिंह, राकेश श्रीवास्तव आदि गणमान्य मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

