सुलतानपुर 8 जनवरी (आरएनएस )। शहीद वीर अब्दुल हमीद एसोसिएशन, सुल्तानपुर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम एक सराहनीय सामाजिक पहल का परिचायक है। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आज दोपहर 1 बजे शहीद वीर अब्दुल हमीद अस्पताल, नगर पालिका सुल्तानपुर परिसर में आयोजित हुआ।
इस मानवीय कार्यक्रम में चिकित्सा, समाजसेवा, राजनीति और संगठन से जुड़े कई सम्मानित नाम शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ए.के. सिंह की उपस्थिति सराहनीय रही। डाक्टर ए के सिंह जो एक वरिष्ठ एवं अनुभवी चिकित्सक हैं और लंबे समय से समाजसेवा से जुड़े हुए हैं। उनके साथ डॉ. सुधाकर सिंह और डॉ. एस.पी. सिंह, सपा नेता शकील अहमद खान, व्यापारी नेता रविंद्रत्रिपाठी, संस्था के संरक्षक अब्दुल हई, जलील अंसारी, अब्दुल गफ्फार, संस्था मीडिया प्रभारी सुजीत कसौधन, मोहम्मद साकिब सरफराज अहमद, इरफान अहमद, गुड्डू जायसवाल,की गरिमामयी उपस्थिति सराहनीय रही। जो चिकित्सा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शहीद वीर अब्दुल हमीद एसोसिएशन के अध्यक्ष मकरूल अहमद नूरी इदरीसी की अहम भूमिका रही, जिनके नेतृत्व में यह संस्था लगातार गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रही है। आयोजन में शहर के कई समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, नेता, पत्रकार और संस्था के सक्रिय कार्यकर्ता भी शामिल रहे। जो इस नेक पहल को मजबूती प्रदान कर रहे थे।कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम न केवल ठंड से बचाव का साधन बनते हैं, बल्कि समाज में भाईचारा, सहयोग और मानवता की भावना को भी मजबूत करते हैं। जब डॉक्टर, समाजसेवी, नेता और संस्था के कार्यकर्ता एक मंच पर आकर सेवा करते हैं, तो उसका प्रभाव कहीं अधिक व्यापक होता है। यह आयोजन देश के महान सपूत शहीद वीर अब्दुल हमीद को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिनका जीवन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित रहा। यह कार्यक्रम समाज को यह संदेश देता है कि सामूहिक प्रयासों से ही जरूरतमंदों के जीवन में राहत और मुस्कान लाई जा सकती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

