सुल्तानपुर 8 जनवरी (आरएनएस)। जिला प्रशासन अतिक्रमणकारियों के आगे बेबस नजर आ रहा है लगभग 1 माह से अधिक समय से नगर पालिका द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से आक्रमणकारियों को आवागमन के लिए रास्ता मुक्त करने का आवाहन किया जा रहा है। लेकिन दबंग आक्रमणकारी उसको नजर अंदाज कर अपने जगह पर कायम है वहीं जिला प्रशासन भी कई दिनों से अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रहा है लेकिन अभियान का दस्ता ज्यों ही आगे बढ़ता है पीछे से आक्रमणकारी फिर अपनी जगह पर काबिज हो जाते हैं इन लोगों को न तो चालान का डर है और न ही अपने सामान को जप्त होने का, कारण है कि जैसे ही आक्रमण विरोधी अभियान निकलता है वैसे ही इन्हें पहले से ही सूचना हो जाती है और रास्ते से अपना सामान हटा लेते हैं और दस्ते के आगे बढ़ते ही फिर से उनकी दुकानें सज जाती हैं वहीं राहगीर भी अब यह जान चुके हैं कि इन आक्रमणकरियो के आगे जिला प्रशासन बेबस हो चुका है सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए ही अभियान निकाला जा रहा है।.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

