हिंदू बेटियों की सुरक्षा की उठी आवाज
प्रयागराज 8 जनवरी (आरएनएस)। संगम नगरी में चल रहे विशाल माघ मेले के दौरान लव जिहाद के खिलाफ जोरदार जागरूकता अभियान तेज हो गया है। शिवांगी शर्मा और नवीन सिंह जैसे कार्यकर्ता पोस्टर थामे लोगों को सतर्क कर रहे हैं। दिल्ली की रहने वाली शिवांगी, जो दो वर्षों से प्रयागराज में रह रही हैं। माघ मेले में पहली बार बड़े स्तर पर उतरी हैं।
प्रयागराज संगम नगरी में चल रहे विशाल माघ मेले के दौरान लव जिहाद के खिलाफ जोरदार जागरूकता अभियान तेज हो गया है। शिवांगी शर्मा और नवीन सिंह जैसे कार्यकर्ता पोस्टर थामे लोगों को सतर्क कर रहे हैं। दिल्ली की रहने वाली शिवांगी, जो दो वर्षों से प्रयागराज में रह रही हैं। माघ मेले में पहली बार बड़े स्तर पर उतरी हैं।
पोस्टर में लिखा था कि लव जिहाद से ट्रैप से बचाओ। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचेगी तभी बेटी पढ़ेगी। हिंदू एक किन बातों में, कब तक हिंदू कटता रहेगा। कल कटा कश्मीर में, आज कट रहा बांग्लादेश में।
उन्होंने बताया कि युवतियों को झूठे प्रेम के जाल में फंसते देखा है। जो फ्रिज, नाले या बोरे में क्षत-विक्षत मिलती हैं। शिवांगी ने कहा महिला होने के नाते यह ट्रैप मुझे चुभता है। लड़कियों को समझना चाहिए कि सामने वाला हिंदू है या मुस्लिम, धर्म परिवर्तन का इरादा रखता है या नहीं। उनका उद्देश्य युवाओं को सजग करना है, खासकर मेले में जहां देश-विदेश से हर धर्म के लोग उमड़ते हैं। उन्हें ये प्रेरणा भयावह घटनाओं से मिली जहां मानसिकता गुम हो जाती है। पहले छोटे स्तर पर प्रयास किए, अब समर्थन से विस्तार हुआ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

