प्रयागराज 8 जनवरी (आरएनएस)। औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित रामपुर करछना रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की सुबह एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। महिला की पहचान विमला देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
पुलिस के के अनुसार महिला विमला देवी हथिगन करछना की रहने वाली थी। वह चाका ब्लॉक में आशा कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत थी। रोज चाका ब्लॉक अपने काम पर जाती थी। रेलवे प्रशासन को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की आधिकारिक पुष्टि और आगे की जांच जारी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

