कुलभास्कर कप क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 8 जनवरी (आरएनएस)। चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित कुलभास्कर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में प्रयाग क्रिकेट क्लब ने सेंट पीटर्स क्रिकेट क्लब को दस विकेट से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। इस जीत में लक्ष्य थेरजा के शानदार ( 127 नाबाद, 89 गेंद, 20 चौके ) व सूरज चौहान के ( 92 नाबाद, 83 गेंद, 11 चौके ) की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई हैं, सेंट पीटर्स क्लब के दिव्यांशु यादव के अतिशी ( 128 रन, 88 गेंद, 15 चौके व छह छक्के ) की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में असमर्थ रहे।
गुरुवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीस ओवर में आठ विकेट पर 223 रन ( दिव्यांशु यादव 128, सिद्धार्थ 28, बादल कुमार 18 रन, अशर 3/16, लक्ष्य थारेज 2/47, विद्यान सिंह 2/68, अवनीश कुमार 1/46 ) पर बनाए। जवाब में प्रयाग क्रिकेट क्लब की टीम ने 28.3 में बिना किसी नुकसान के 227 रन ( लक्ष्य थारेज 127 नाबाद, सूरज चौहान 92 अविजित रन ) बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिए। मैच में अजय कुमार व प्रितेश सोनकर ने अंपायरिंग और अंकित पांडेय ने स्कोरिंग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

