राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोहरी प्रयागराज में करियर मार्गदर्शन मेले का भव्य आयोजन
प्रयागराज 8 जनवरी (आरएनएस)। राजकीय माध्यमिक विद्यालय गोहरी प्रयागराज के प्रांगण में आज छात्र छात्राओं को उनके भविष्य को संवारने के उद्देश्य से करियर मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारम्भ राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश प्रयागराज के मैनेजमेंट विभाग में डायरेक्टर प्रोफ़ेसर डॉ ज्ञान प्रकाश यादव ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रधानाचार्य डॉ रवि भूषण ने मेले में पधारे विषय विशेषज्ञों का स्वागत माल्यार्पण कर किया एवं विषय विशेषज्ञों का परिचय कराया जीवन में कैरियर बनाने हेतु बच्चों को कठिन परिश्रम के साथ साथ तकनीकी का पॉजिटिव सहारा लेने की सलाह दी। मुख्य वक्ता कैरियर काउंसलर डॉ सुग्रीव सिंह ने बच्चों को विभिन्न अध्ययन पाठ्यक्रमों में किस प्रकार प्रवेश लेकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं के बारे में उदाहरण सहित प्रस्तुतीकरण देने के साथ ही उनके द्वारा बच्चों को मोटिवेशन कर भविष्य संवारना कितना आसान है कि जानकारी विस्तार से प्रदान की गई। आर टी ओ यू उत्तर प्रदेश प्रयागराज में बी एड विभाग के प्रोफेसर डॉ छत्रसाल सिंह द्वारा करियर चुनाव में आने वाली समस्याओं से निपटने के उपाय पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शैलेंद्र सिंह द्वारा मेले में बच्चों को बताया कि कक्षा 11 में प्रवेश के समय विषय चयन में किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ रवि भूषण द्वारा मुख्य अतिथि एवं विषय विशेषज्ञों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह से देकर सम्मानित किया व सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों, अभिभावक संघ के अध्यक्ष, अभिभावकों के साथ साथ विद्यालय के शिक्षक/ शिक्षिका सरला, पूनम यादव, रीना प्रधान, अनीता पटेल लालचंद, ऋषि सोनी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूनम यादव द्वारा किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

