भोपाल 8 जनवरी (आरएनएस)।मध्?य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत 4 लाख 29 हजार 935 स्?मार्ट मीटर उपभोक्?ताओं को उनके मासिक विद्युत बिल में टाइम ऑफ डे (ञ्जशष्ठ) छूट का लाभ प्रदान करते हुए दिसंबर 2025 में कुल 2 करोड़ 71 लाख 72 हजार की रियायत प्रदान की गई है। इसमें भोपाल शहर के 2 लाख 49 हजार 467 उपभोक्?ताओं को एक करोड़ 53 लाख 47 हजार रूपए की दिन के टैरिफ में छूट मिली है। कंपनी द्वारा स्?मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को उनकी खपत के आधार पर टाइम ऑफ डे (ञ्जशष्ठ) छूट के तहत यह रियायत दी गई है।
दिन के टैरिफ में स्?मार्ट मीटर उपभोक्?ताओं के लिए यह सभी छूट अथवा प्रोत्साहन की गणना सरकारी सब्सिडी (यदि कोई हो) को छोड़कर की जा रही है। कंपनी ने बताया है कि स्?मार्ट मीटर उपभोक्?ताओं के लिए जिसमें घरेलू, गैर घरेलू, सार्वजनिक जल कार्य और स्ट्रीट लाइट और निम्?नदाब औद्योगिक उपभोक्?ताओं के लिए सोलर ऑवर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की अवधि के दौरान उपभोग की गई ऊर्जा के लिए ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर पर 20 प्रतिशत की छूट 10 किलोवाट तक स्वीकृत लोड/अनुबंध मांग वाले उपभोक्?ताओं को ही दी जा रही है।
कंपनी ने आमजन एवं उपभोक्?ताओं से अपील की है कि वे अपने परिसर में स्?मार्ट मीटर लगाने में सहयोग करें और स्?मार्ट मीटर लगवाने से न घबराएं। स्?मार्ट मीटर उनके लिए हर तरह से फायदेमंद है और स्?मार्ट मीटर की सटीक रीडिंग और बिलिंग के साथ ही कार्यप्रणाली में भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है।
उल्?लेखनीय है कि स्मार्ट मीटर से बिजली उपभोक्?ताओं को ऊर्जा की खपत को ट्रैक करने और ऊर्जा की बचत करने में मदद मिलती है। स्?मार्ट मीटर बिजली की खपत को सटीक रूप से मापता है, जिससे बिल में कोई गलती नहीं होती। एप के जरिए मोबाइल पर रियल-टाइम डेटा देखकर ऊर्जा की खपत को नियंत्रित किया जा सकता है। उपभोक्?ताओं को ऊर्जा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी मिलती है, जिससे ऊर्जा की खपत को बेहतर बनाया जा सकता है। उपभोक्?ता ऊर्जा की खपत को ऑनलाइन मोबाइल एप के द्वारा किसी भी समय कहीं से भी देख सकते हैं। स्?मार्ट मीटर ऊर्जा की खपत को कम करने में सहायक होकर पर्यावरण पर पडऩे वाले प्रभाव को भी कम करता है।

