वाशिंगटन ,09 जनवरी । ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच अमेरिका से एक बेहद आक्रामक और सनसनीखेज बयान सामने आया है। वरिष्ठ रिपब्लिकन नेता और सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खमेनेई को सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी दे दी है। ग्राहम ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर ईरान सरकार ने प्रदर्शनकारियों का दमन जारी रखा, तो अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अयातुल्ला को खत्म करने से पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान के भीतर आर्थिक बदहाली और सरकारी नीतियों के खिलाफ जनता सड़कों पर उतरी हुई है।
फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में लिंडसे ग्राहम ने ईरानी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की नीतियों पर तंज कसते हुए कहा, डोनाल्ड जे. ट्रंप, बराक ओबामा नहीं हैं। आपको उनका पूरा समर्थन हासिल है। ग्राहम ने अयातुल्ला खमेनेई को सीधे चेतावनी देते हुए कहा, अयातुल्ला, आपको यह समझना होगा कि अगर आप बेहतर जिंदगी की मांग करने वाले अपने ही लोगों को मारते रहेंगे, तो डोनाल्ड ट्रंप आपको मार डालेंगे। अगर आप और आपके गुंडे ट्रंप की चेतावनी को अनसुना कर कत्लेआम जारी रखते हैं, तो आपको मौत की नींद सुला दिया जाएगा।
इस मामले पर डोनाल्ड ट्रंप भी पहले ही कड़े तेवर दिखा चुके हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशलÓ पर लिखा था कि अगर ईरान अपने पुराने रिवाज के मुताबिक शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाता है या उन्हें मारता है, तो अमेरिका उन्हें बचाने के लिए आएगा। ट्रंप ने साफ किया कि वे किसी भी स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह बयानबाजी अमेरिका की बदलती हुई और आक्रामक विदेश नीति का संकेत दे रही है।
दूसरी तरफ, ईरान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। पिछले 11 दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुका है। बुधवार को हुई ताजा झड़पों में दो ईरानी पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। रिपोर्टों के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर के अंत से शुरू हुए इस आंदोलन की आग अब 20 से अधिक शहरों में फैल चुकी है। इसकी मुख्य वजह ईरानी मुद्रा ‘रियालÓ का भारी अवमूल्यन और बढ़ती महंगाई बताई जा रही है। अब तक की हिंसा में लगभग 30 लोगों की जान जाने की खबर है, हालांकि मरने वालों की संख्या का कोई आधिकारिक आंकड़ा मौजूद नहीं है। ईरानी प्रशासन ने आर्थिक सुधारों का वादा तो किया है, लेकिन साथ ही हिंसा और तोडफ़ोड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

