भोपाल 9 जनवरी (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने मध्यप्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

