अभिनव और अवीर रहे क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर
सुलतानपुर 9 जनवरी (आरएनएस )। विश्व हिंदी दिवस के पूर्व संध्या पर हिंदी Óहमारी पहचान विषयÓ पर आर.ए.वी.डी. स्पेक्ट्रम एकेडमी मूँगर जयसिंहपुर में शीतकालीन अवकाश के चलते ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं से सत्रह बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें संस्कार वर्मा को प्रथम स्थान, अभिनव मिश्रा को द्वितीय स्थान और अवीर सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में साध्वी वर्मा, अनुभव विक्रम सिंह, सोनाक्षी सिंह, अर्पित वर्मा, कार्तिक पांडेय, अभिनव अग्रहरि, आंचल यादव, आनंद सिंह, अनन्या वर्मा, समर प्रताप सिंह आदि छात्रों ने प्रतिभाग किया।निर्णायक के रूप में पाठ्य-पुस्तक लेखक,कवि एवं साहित्यकार सर्वेश कांत वर्मा ÓसरलÓ ने विद्यार्थियों की भाषा, विचार और प्रस्तुति की सराहना की। निर्णय देते समय उन्होंने सरल भाषा, मौलिक विचार और विषय की स्पष्टता को मुख्य आधार बताया। प्रतियोगिता में द्वितीय निर्णायक विद्यालय की हिंदी अध्यापिका एवं साहित्यकार अमिता सिंह ने विद्यार्थियों को लेखन के महत्व के बारे में बताया और नियमित पढऩे-लिखने की सलाह दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को विश्व हिंदी दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

