शिक्षक नेता रणवीर सिंह ने जताया बीएसए का आभार
सुल्तानपुर 9 जनवरी (आरएनएस)। नववर्ष पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लम्भुआ के अध्यक्ष रणवीर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए उपेंद्र गुप्ता से मुलाकात कर शिक्षकों के वर्षों से लम्बित देयक प्रोन्नत वेतनमान के निस्तारण हेतु एक कमेटी बनाए जाने का अनुरोध किया था। उपर्युक्त अनुरोध के क्रम में बीएसए द्वारा तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र दिलीप कुमार सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी समग्र शिक्षा नरेंद्र पाल सिंह तथा वरिष्ठ लिपिक अविनाश यादव को नामित करते हुए प्रोन्नत वेतनमान सूची को 15 दिवस के अंदर ब्लाकों से संपर्क कर निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया है। कूरेभार मंत्री वैभव भटनागर द्वारा बताया गया कि जनपद में 2010 के बाद से ही प्रोन्नत वेतनमान सूची निर्गत नहीं हो पाई थी जिससे बहुत सारे वरिष्ठ शिक्षक इस लाभ से वंचित रहे है जिनको अब इसका लाभ मिल सकेगा।विदित हो कि एक ही पद पर चयन वेतनमान प्राप्त होने की तिथि से 12 वर्ष तक पदोन्नति न होने पर प्रोन्नत वेतनमान दिया जाता है। प्रति वर्ष चयन वेतनमान धारकों की संख्या का 20्र शिक्षकों को देय होता है उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लंभुआ अध्यक्ष रणवीर सिंह व उनके प्रतिनिधिमंडल ने वर्षों से लंबित इस प्रकरण के निस्तारण हेतु कमेटी बनाए जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का आभार व्यक्त किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

