सुलतानपुर 9 जनवरी (आरएनएस )। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे असहायों और गरीबों की मदद के लिए लगातार शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन ने सब स्टेशन, तिकोनिया पार्क, रेलवे स्टेशन, अमहट चौराहा, महुआरिया दरगाह आदि जगहों में कंबल वितरण अभियान की कड़ी में फिर से बड़े पैमाने पर कंबल वितरण किया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अलमदार हुसैन ने बताया कि अमहट चौराहा, रेलवे स्टेशन, महुआरिया दरगाह, बस स्टाप आदि जगहों पर हर धर्म और समुदाय के जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराए गए। हर साल की तरह इस साल भी संस्था ने सुलतानपुर में जरूरतमंद परिवारों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए हजारों कंबल वितरित किए। इस साल विशेषकर कंबल वितरण अभियान झुग्गी-झोपडिय़ों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों, सड़क किनारे मजदूरी करने वालों और रेडी-पटरी पर रहने वालों के लिए चलाया जा रहा है और साथ ही शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन की टीम लगातार जरूरतमंद परिवारों को कड़ाके की ठंड से बचने के लिए हरसंभव मदद कर रही है। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों के लिए शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन ने इस साल अब तक हजारों कंबल उपलब्ध कराए हैं, जबकि कंबल वितरण अभियान एक महा तक इसी तरह जारी रहेगा। शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री एडवोकेट अली जाफरी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ मोहतशम रज़ा ने कहा कि इस साल जनवरी महीने में अनुमान से अधिक कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसकरण झुग्गी बस्तियों में गुजर कर रहे गरीब लोगों का बेहाल हो रखा है। ऐसे में जरूरतमंदों को ठंड से राहत कंबल ही दिला सकता है। इसलिए शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन की टीम ने इस एक महीने से लगातार कंबल वितरण कर रहा है। ये जानकारी संस्था के युवा प्रदेशध्यक्ष फज़ल रिज़वी फैज़ ने दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

