जन्मदिन की पार्टी मनाने निकले थे सभी दोस्त
इंदौर 09 Jan, (Rns) । शहर के रालामंडल बाईपास पर हुई भीषण सड़क हादसे में पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल की मौत हुई है। प्रखर कासलीवाल का कल जन्मदिन था और जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए सभी दोस्त घर से निकले थे। कनाडिया बायपास स्थित कोको फार्म पर पार्टी आयोजित हुई थी।
दरअसल रालामंडल से विजय नगर की तरफ जाते वक्त भीषण सड़क हादसा हुआ था। हादसे में पूर्व गृहमंत्री की बेटी सहित तीन लोगों की मौत हुई है। तीसरे मृतक का नाम मानसिमरन संधू बताया जा रहा है। एक अन्य युवती अनुष्का गंभीर रूप से घायल है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

