छतरपुर 09 Jan, (Rns) /- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। धौर्रा मंदिर आरा मशीन के पास वार्ड नंबर 18 में निर्माणाधीन गेट गिर गया। हादसे में 4 मजदूर दब गए। जिनमें 1 की मौत हो गई। इस घटना के बाद कलेक्टर ने मुआवजे का भी ऐलान किया है।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने मृतक के परिजनों को रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से 20 हजार ओर घायलों को 5–5 हजार की आर्थिक राशि स्वीकृत की है।

