भोपाल 9 जनवरी (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन की बेटी एवं उनके दो साथियों के आकस्मिक निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों को विनम्र श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे स्वयं बाला बच्चन से बात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को इंदौर में एक सड़क हादसे में बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन और उनके दो साथियों का निधन हो गया। इस दुर्घटना में घायल हुईं अनुष्का राठी का उपचार जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

