भोपाल 9 जनवरी (आरएनएस)।महापौर मालती राय ने सौन चिरैया हाकर्स कार्नर में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी (स्वदेशी मेला) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्षद शिखा मोनू गोहल, आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं स्वसहायता समूह की बहनें उपस्थित थीं।
महापौर मालती राय ने शुक्रवार को नूतन कॉलेज के सामने शिवाजी नगर स्थित सौन चिरैया हाकर्स कार्नर में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी (स्वदेशी मेला) का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। महापौर राय ने प्रदर्शनी के सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और स्वसहायता समूह की बहनों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा महापौर राय को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।

