रुद्रपुर,10 जनवरी (आरएनएस)। पुलिस ने शनिवार को किरायेदारों का सत्यापन अभियान चलाया। एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में चलाए अभियान में वार्ड नंबर-06 व सिडकुल चौकी क्षेत्र में लगभग 120 मकानों में जाकर सत्यापन की कार्रवाई की गई। जिसमें 12 मकान मालिकों ने बिना सत्यापन के अपने मकान में किरायेदार रखे मिले। पुलिस ने इन मकान मालिकों के खिलाफ धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की। यहां एसआई राकेश रॉकली, एसआई जनार्दन भट्ट, जगदीश लोनी, तरुण चौधरी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

