रुद्रपुर,10 जनवरी (आरएनएस)। शनिवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-पंतनगर की पहली उड़ान रद कर दी गई। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि इंडिगो की उड़ान संख्या 6 ई-73254 दोपहर 1 बजे पंतनगर आती है। एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के चलते फ्लाइट को रद कर दिया गया। एयरलाइंस प्रबंधन ने यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजित करने अथवा पूरा किराया वापस लेने का विकल्प दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

