– सनातन चेतना और आस्था का प्रतीक है सोमनाथ स्वाभिमान पवर्: अग्रवाल
ऋषिकेश,10 जनवरी (आरएनएस)। सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण के एक हजार वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर देश की समृद्धि की कामना की। शनिवार को सोमेश्वर महादेव मंदिर में भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडिय़ाल आदि अतिथियों संग कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का उद्देश्य सोमनाथ की सहनशीलता, पुनरुत्थान और निरंतरता को रेखांकित करना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सनातन चेतना और आस्था का प्रतीक है। मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, महामंत्री दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, राजेंद्र बिजल्वान, बृज मोहन मनोडी, अविनाश भारद्वाज, ज्योति, हिमानी कौशिक, राहुल दिवाकर, चंदेश्वर यादव, जगवार सिंह, राजेश दिवाकर, ओम प्रकाश, सुजीत यादव, सीमा रानी, दुर्गा जिंदल, रमेश अरोड़ा, सुरेंद्र ककड़, जितेन्द्र अग्रवाल, सरदार भानु प्रताप सिंह, जोबनजीत सिंह, बलजीत सिंह, प्रदीप कोहली, कपिल गुप्ता, राकेश पारछा, सरदार सतीश सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, पूर्णिमा तायल, हर्षपाल, सुधा असवाल, रुचि जैन, राजू नरसिंम्हा, कविता साहा, प्रिया आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

