हरिद्वार,10 जनवरी (आरएनएस)। पुलिस ने तीन लोगों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया है। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि बहादरपुर जट में दो पक्षों में किसी बात को लेकर आपस में लड़ाई झगड़ा करने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोकेश कुमार, अमन कुमार, अरविंद को हिरासत में ले लिया। इसके बाद तीनों के खिलाफ शांतिभंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई। संवाद
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

