रुद्रपुर,11 जनवरी (आरएनएस)। परिवहन विभाग द्वारा लंबे समय से सीज 11 वाहनों की नीलामी की जाएगी। एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी ने बताया कि लंबे समय से सीज वाहनों की नीलामी मेटल स्क्रैप ट्रेडिंग कॉरपोरेशन की वेबसाइट पर 14 जनवरी को ऑनलाइन की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोहरे में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों पर रिफलेक्टर टेप और लाल कपड़ा लगाया जा रहा है। बिना रिफलेक्टर लगे वाहनों के चालान भी किए जा रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

