New Delhi 22 April, (Rns) /- केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने घूसखोरी के मामले में गिरफ्तार नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) अधिकारी मुदावत देवुला और एक प्राइवेट कंपनी के अधिकारी भरत माथुर को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। तीन दिन की सीबीआई कस्टडी पूरा होने के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
रिश्वत लेने का आरोप
डीजीसीए के अधिकारी मुदावत देवुला और दूसरा एक बड़े कॉर्पोरेट ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट भरत माथुर पर आरोप है कि ड्रोन इम्पोर्ट की परमिशन दिलाने के बदले 2.5 लाख रुपए की रिश्वत ली गई। सीबीआई ने इनके घरों और दफ्तरों पर छापे मारे तो 37 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के सिक्के, और कई डिजिटल डिवाइस भी मिले

