रुड़की,11 जनवरी (आरएनएस)। मंगलौर-लंढौरा रोड पर पीर के पास 6 जनवरी की शाम एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के साले ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंतजार निवासी रामपुर चुंगी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरिफ निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी, रामपुर 6 जनवरी को अपने किसी जरूरी काम से मंगलौर गया था। शाम करीब 5 बजे वह अपनी स्प्लेंडर बाईक पर मंगलौर से लंढौरा की ओर लौट रहा था। जैसे ही वह पीर के पास पहुंचा, सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसकी बाईक को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसा इतना भयानक था कि आरिफ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। तहरीर में इन्तेजार ने बताया कि आरिफ एक मेहनती युवक था और परिवार का सहारा था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

