रुड़की,11 जनवरी (आरएनएस)। ग्राम मुंडलाना में चार दिन पहले एक घर पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

