कोंडागांव,22अप्रैल (आरएनएस)। विकासखण्ड केशकाल अंतर्गत एनसीएईआर सर्वेक्षण के परिणामों के आधार पर व्यक्तिमूलक योजनाओं का संतृप्तिकरण (सेच्यूरेशन) किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को गति देने एवं ग्रामीणों तक योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से बस्तर मुन्ने कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। गोंडी भाषा में बस्तर मुन्नेका अर्थ अग्रणी बस्तर है।इस अभियान के अंतर्गत संतृप्तता शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य एनसीएईआर सर्वेक्षण में नियद नेल्लानार अंतर्गत चिन्हित 31 जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित परिवारों को शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत, क्लस्टर एवं विकासखण्ड स्तर पर शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। विकासखण्ड केशकाल में 21 अप्रैल 2026 से 28 अप्रैल 2026 तक ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के संभावित लाभार्थियों का चिन्हांकन कर उन्हें त्वरित लाभ प्रदान करने की कार्यवाही की जाएगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

