रुड़की,11 जनवरी (आरएनएस)। पुलिस ने न्यायालय के वारंट से फरार चल रहे एक आरोपी को शनिवार रात को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। शाहपुर गांव निवासी रहमान पिछले काफी समय से न्यायालय के वारंट से फरार चल रहा था। पुलिस ने बीती रात घर पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश कर दिया है। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

