ऋषिकेश,11 जनवरी (आरएनएस)। संत निरंकारी मिशन की ओर से भक्ति पर्व के अवसर पर रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 125 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। रविवार को सत्संग भवन ब्रांच भोगपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है और इससे जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है। सत्संग में ज्ञान प्रचारिका सविंदर कौर ने सतगुरु का संदेश देते हुए कहा कि भक्ति दिखावे का नहीं बल्कि सेवा, त्याग और समर्पण का नाम है। उन्होंने कहा कि सत्संग से मन की मलिनता दूर होती है और गुरु वचनों पर चलकर ही सच्ची भक्ति संभव है। सुबह से ही सेवादल व साध संगत के स्वयंसेवक रक्तदान के लिए कतारों में खड़े नजर आए। राजकीय दून हॉस्पिटल देहरादून के ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया। ब्लड बैंक के डॉ. अंजुम निशान ने बताया कि शिविर के लिए कुल 165 लोगों ने पंजीकरण कराया था। स्वास्थ्य जांच के बाद 125 लोग रक्तदान के लिए योग्य पाए गए और उन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान किया। मौके पर राजकीय दून हॉस्पिटल देहरादून के डॉ. अंजुम निशान, डॉ. समष्टि, प्रतिभा सत्याल, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, दीपक राणा, हरीश भट्ट, विजय नेगी, चंद्र मोहन बिष्ट, प्रदीप सिंह, आयुष सिंह आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

