हरिद्वार,11 जनवरी (आरएनएस)। शीतकालीन अवकाश के बाद उत्तराखंड संस्कृत विवि में परीक्षा मूल्यांकन 15 जनवरी से शुरू होगा। विवि प्रशासन के अनुसार, पिछले सत्रों की तुलना में इस बार मूल्यांकन समय से पहले शुरू किया जा रहा है, ताकि छात्र-छात्राओं को आगे असुविधा न हो। संस्कृत विवि में एमए संस्कृत साहित्य, व्याकरण, ज्योतिष, हिंदी एवं भाषा विज्ञान, योग, इतिहास, पत्रकारिता के साथ-साथ बीएड, बीए (शास्त्री), पीजी डिप्लोमा योग, ज्योतिष और पीजीडीसीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। 15 जनवरी से सभी पाठ्यक्रमों की नियमित कक्षाएं भी शुरू कर दी जाएंगी। कुलसचिव दिनेश कुमार ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि किसी भी स्तर पर विलंब न हो और निर्धारित समय सीमा में परिणाम घोषित किए जाएं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

