कोलकाता 11 जनवरी (आरएनएस)। आई-पैक के दफ्तर और इसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के आवास पर ईडी की छापेमारी के मामले से सर्दी में भी बंगाल में सियासी गर्मी है। ऐसे में जहां बंगाल की सीएम ममता बनर्जी खुद भाजपा सरकार और एजेंसी ईडी और सीबीआई के खिलाफ सड़क पर उतरी और विरोध किया। वहीं उक्त घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। 8बी बस स्टैंड, जादवपुर से निकली रैली में तृणमूल के सिपाहियों एहतेशाम अंजुम, शमीम अली, सलमान खान व अन्य ने भी भाग लिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

