जयपुर ,12 जनवरी (आरएनएस)। जयपुर में सोमवार सरकारी और संविदा कर्मचारियों ने अल्बर्ट हॉल पर एकत्र होकर बड़ा प्रदर्शन किया। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासभा के बैनर तले जुटे कर्मचारियों ने सिविल लाइंस फाटक तक कूच करने का एलान किया है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में प्रमोशन में देरी को दूर करना, पुरानी पेंशन योजना को बहाल रखना, संविदा और ठेका कर्मचारियों की नियमितीकरण, ट्रांसफर नीति लागू करना और निजीकरण पर रोक लगाना शामिल है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा ने कहा, सरकार पिछले दो साल से कर्मचारियों के साथ संवाद नहीं कर रही है। बजट घोषणा के लिए हर तबके से सुझाव लिए जा रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों को सुनने के लिए सरकार के पास केवल 40 सेकंड नहीं हैं।
कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से संवाद की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, यदि उनकी मांगों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है तो आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

