देहरादून 12 जनवरी (आरएनएस)। मकर संक्रांति के अवसर पर श्री गुरुद्वारा साहिब डाकरा द्वारा साहिबे-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के जीवन व आदर्शों को स्मरण करते हुए खालसाई शान के साथ भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। अरदास के उपरांत पंज प्यारों की अगुवाई में फूलों से सजी पालकी में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी नगर भ्रमण पर निकली। गुरु वाणी, गतका प्रदर्शन और पंजाब से आए पाइप बैंड ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन का स्वागत कर प्रसाद वितरित किया। नगर कीर्तन में गुरुद्वारा प्रधान दलीप सिंह, महासचिव गुरमीत सिंह कैथ, देवेंद्र पाल सिंह, गुरदीप सिंह, चिरंजीव सिंह, तेजवीर सिंह, कुलदीप सिंह, इंदरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, रंजीत कौर, अमरजीत कौर, जसविंदर कौर, कमलजीत कौर, स्वर्ण कौर, सरबजीत कौर, त्रिलोचन कौर, पवन कौर, गुरचरण कौर, ज्ञान कौर, मनमीत, हरप्रीत, परमजीत, राजेंद्र कौर सोंधी सहित कई लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

