देहरादून 12 जनवरी (आरएनएस)। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन शाखा देहरादून में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समस्त पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद को फूल माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शाखा अध्यक्ष तेजिन्दर सिंह, शाखा सचिव नरेश गुरुंग, यूथ कॉर्डिनेटर राज किशोर केशरी, देवानंद, मंडल उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, रविंदर कुमार, बीएस राजपूत, अरविंद केशव, सुजीत कुमार, गौरव भारद्वाज, संगम कुमार, रजनीश कुमार, राहुल चमोली, प्रमोद कुमार, मेहरबान सिंह, नसीब, वीरेंद्र, गोकुल, धारा मीणा, जसवीर सिंह, प्रहलाद सिंह आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

