देहरादून 12 जनवरी (आरएनएस)। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नेत्र रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुशील ओझा ने चिकित्सा के साथ-साथ प्रबंधन के क्षेत्र में भी नई उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कलकत्ता से हेल्थकेयर लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम का प्रशिक्षण पूरा किया है। ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की ओर से आयोजित यह प्रशिक्षण नौ से 11 जनवरी तक चला। इसमें डॉ. ओझा ने स्वास्थ्य सेवाओं में नेतृत्व क्षमता, रणनीतिक सोच, सुशासन और नवाचार की बारीकियां सीखीं। अस्पताल में मरीजों की देखभाल को और बेहतर बनाने में उनका प्रशिक्षण काम आएगा। प्राचार्य डॉ. गीता जैन, एमएस डॉ. आरएस बिष्ट, डीएमएस डॉ. एनएस बिष्ट ने बधाई दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

